पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, सुचारू यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान भी संचालित किया जा रहा है।
इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
