पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशों के तहत टाइगर गश्ती दल द्वारा जिले में बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम, ज्वैलरी दुकानों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
