सीतामढ़ी में कालाजार नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, चिकित्सा कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
सीतामढ़ी। जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सघन प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार के नेतृत्व एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर. के. यादव के निर्देशन में जिले के सभी तीन कालाजार उपचार केंद्रों—सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड, अनुमंडलीय अस्पताल पुपरी तथा जिला अस्पताल सीतामढ़ी—में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारियों एवं जीएनएम को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक केंद्र से चार-चार चिकित्सा पदाधिकारी एवं दो-दो जीएनएम को कालाजार एवं पीकेडीएल (पोस्ट-कालाजार डर्मल लीशमैनियासिस) के उपचार की नवीनतम विधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान दवाओं की सही मात्रा, उनके सुरक्षित उपयोग तथा चढ़ाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया, ताकि मरीजों को बेहतर एवं प्रभावी उपचार मिल सके।

कालाजार उन्मूलन की स्थिति बरकरार रखने मे मदद मिलेगी. ।
विदित हो कि सीतामढ़ी ने 2018 मे ही कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल कर लिया है और अब हम शून्य कालाजार की ओर अग्रसर हैं । गत वर्ष सीतामढ़ी मे मात्र 4 कालाजार रोगी मिले थे ।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से चिकित्सा कर्मियों की क्षमता में वृद्धि होगी और जिले में कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर डीपीएम स्वास्थ्य असित रंजन, वीबीडीसीओ प्रिंस कुमार एवं पवन कुमार, पीरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम लीड रोहित कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version