सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
पुलिस का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों को सतर्कता के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के मद्देनजर इस तरह की जांच एवं निगरानी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
