सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए व्यापक स्तर पर वाहनों की जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा वाहन चालकों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।#Sitamarhi #SitamarhiPolice #VehicleChecking #CrimeControl #BiharPolice #LawAndOrder #BiharNews

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version