सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 151.5 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब की खेप ले जा रहे सोनू सहनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक टोटो (ई-रिक्शा) भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग शराब के परिवहन में किया जा रहा था। बरामद शराब और वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तार आरोपी सोनू सहनी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

सीतामढ़ी पुलिस ने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version