सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 144 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब जब्त की गई। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और मामले में शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version