सीतामढ़ी जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान जारी रहेगा।

सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version