सीतामढ़ी जिले में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को पूरी गोपनीयता, संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना तथा उन्हें कानूनी सहायता और उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।

प्रशासन का कहना है कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध और अन्य मामलों में पीड़ित महिलाएं बिना किसी संकोच के महिला हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकती हैं। पुलिस हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version