पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और पूर्ण गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

महिला हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही, सभी मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क को अधिक प्रभावी बनाते हुए शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version