सीतामढ़ी। मेहसौल थाना पुलिस को 21 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के किशोर गाछ के समीप कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित रूप से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और चोरी की गाड़ियों को नेपाल में बेचते हैं। बरामद मोटरसाइकिल की जांच में पाया गया कि वाहन रिगा थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। इस मामले में मेहसौल थाना कांड संख्या-121/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • अमन कुमार, निवासी कुशमहवा बाजार, थाना ढाका, जिला मोतिहारी (वर्तमान पता: लखी नगर, वार्ड नं. 38, थाना मेहसौल)
  • सुनील कुमार, निवासी सुंदर नगर, वार्ड नं. 37, थाना मेहसौल, जिला सीतामढ़ी
  • मनोज कुमार, निवासी मोहनपुर, वार्ड नं. 39, थाना व जिला सीतामढ़ी

बरामदगी:

  • मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) – 01
  • मोबाइल फोन – 01

अमन कुमार का आपराधिक इतिहास:

  1. सीतामढ़ी थाना कांड सं. 750/24, धारा-309 (4) BNS
  2. सीतामढ़ी थाना कांड सं. 773/24, धारा-317 (2),(4) BNS
  3. कौआली थाना कांड सं. 168/24, धारा-30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम-2018
  4. बथनाहा थाना कांड सं. 171/22, धारा-30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम-2018

पुलिस अन्य आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version