पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में बैंकिंग प्रतिष्ठानों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस टीम विभिन्न बैंकों और एटीएम केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। इसके साथ ही बैंक परिसरों के अंदर और बाहर होने वाली गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं में विश्वास बनाए रखने के लिए यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। साथ ही लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version