सीतामढ़ी नगर निगम अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिमी के वार्ड संख्या 16, चक महिला में आज विशाल कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी और उनके लाभों से अवगत कराया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 47 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे “गांव चलो अभियान” के तहत हर वार्ड एवं हर पंचायत स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाया जा सके।

इस अभियान में मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, मंडल मंत्री आशीष कुमार, अंकित कुमार, राजन कुमार, विपिन कुमार, अनिल कुमार, आलोक पासवान, विकास पासवान, श्रवण पासवान, मुन्ना पासवान, सूरज कुमार, रोहित कुमार एवं मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version