सीतामढ़ी थाना (भासर) कांड संख्या-54/26(पॉस्को एक्ट) में एक अभियुक्त मो० परवेज के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र को विधिवत् चस्पा किया गया है।
[22/02, 7:22 pm] Social Media: आज दिनांक 22-02-2026 को बेलसंड थाना कांड संख्या-147/22 (जबरन वसूली से संबंधित मामले) के अभियुक्त राजू झा के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की अधिपत्र की कार्रवाई विधिवत् रूप से की गई।
[22/02, 8:58 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिले के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
[23/02, 12:29 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[23/02, 4:03 pm] Social Media: सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 23/02/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
[23/02, 4:03 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

