सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 30/03/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
[30/03, 1:53 pm] Social Media: बेलसंड थानांतर्गत दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में एक कुर्की वारंटी रामसेवक पंडित को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[30/03, 2:27 pm] Social Media: बेलसंड थाना कांड संख्या-83/26 के अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[30/03, 6:24 pm] +91 91990 97465: आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा एससी/एसटी एवं महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गई, केस डायरी का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के रख-रखाव का मूल्यांकन किया गया। महिला संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया गया।
साथ ही, थाने की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
