दिनांक 09.05.2026 को सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रजवाड़ा स्थित शैलेंद्र साह के आवास पर विधिवत छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध हथियार बरामद किए।

छापेमारी के क्रम में आरोपी शैलेंद्र साह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद अवैध हथियार को जब्त कर लिया है।

इस मामले में सोनबरसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
शैलेंद्र साह, निवासी – रजवाड़ा, थाना – सोनबरसा, जिला – सीतामढ़ी

बरामदगी:
देसी कट्टा – 01
कारतूस – 02

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version