पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं का संवेदनशीलता एवं गोपनीयता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।

महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर मिल सके। इसके साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

सीतामढ़ी पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला सहायता तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पीड़ित महिलाओं को समय पर सहायता और न्याय मिल सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version