सीतामढ़ी और शिवहर के एकमात्र उम्मीदवार के रूप में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ऋषि कुमार अग्रवाल ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की है।

ऋषि कुमार अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय जवाहर नगर, अब श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी शिक्षा पूरी की है। वर्ष 2024 में भी उन्होंने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस बार वे पुनः स्नातक मतदाताओं के बीच अपनी उम्मीदवारी के साथ उपस्थित हैं।

ऋषि कुमार अग्रवाल ने सीतामढ़ी, शिवहर सहित पूरे तिरहुत क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं से अपील की है कि वे युवा नेतृत्व, शिक्षित प्रतिनिधित्व और क्षेत्र के विकास की उम्मीद के साथ उन्हें अपना समर्थन दें।

उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि बैलेट पेपर पर क्रम संख्या 2 के सामने अपनी प्रथम वरीयता का मत देकर उन्हें विजयी बनाने में सहयोग करें

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version