सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के ईंट भट्ठा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी के साथ दिनांक 27/02/2026 को राज्य कर संयुक्त आयुक्त, सीतामढ़ी अंचल के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में माह मार्च में राजस्व संग्रहण के संबंध में विचार विमर्श किया गया। कार्यकारिणी को बताया गया की माह फरवरी में सीतामढ़ी में एवं शिवहर जिला स्थित ईंट भट्ठों में से लगभग 100 से अधिक ईंट भट्ठों का स्थल निरीक्षण किया गया है। वहां से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषन किया जा रहा है। विश्लेषन के बाद प्राप्त विसंगति के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही वैसे ईंट भट्ठा जिनके द्वारा अभी तक GST के अन्तर्गत निबंधन प्राप्त नही किया गया है, पर कार्रवाई की जायेगी। ईंट भट्ठा संघ श्री रविन्द्र कुमार साही द्वारा बताया गया की दिनांक 08/03/2026 को जिला स्थित ईंट भट्ठों के मालिकों के साथ संघ के बैठक आयोजित करेगा, जिसमें वाणिज्य कार्यालय के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उक्त बैठक में इस वित्तीय वर्ष में ईंट भट्ठों से प्राप्त होने वाले कर की संवीक्षा की जायेगी।
