प्रेस विज्ञप्ति
सीतामढ़ी, बिहार
तारीख: 20 मई 2026
सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतामढ़ी के अंतर्गत संचालित स्टार्टअप सेल द्वारा आयोजित “स्टार्टअप्स हेतु विधिक एवं नियामकीय अनुपालन” विषयक विशेष संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं एवं उभरते उद्यमियों को स्टार्टअप से जुड़े कानूनी प्रावधानों, सरकारी नियमों तथा नियामकीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री प्रिया भारती (जीएम-डीआईसी, सीतामढ़ी), राकेश कुमार, मुकेश कुमार, अविनाश कुमार, विवेकानंद भारतीतथा दीपक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार (प्राचार्य सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतामढ़ी) , प्रो. निशांत कुमार एवं डॉ आशीष कुमार मीडिया इंचार्ज एवं अन्य प्राध्यापकगण की विशेष उपस्थिति रही।
अतिथियों ने अपने अनुभव एवं महत्वपूर्ण विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने स्टार्टअप संचालन, विधिक अनुपालन, व्यवसायिक चुनौतियों, कर व्यवस्था, नियामकीय प्रक्रियाओं तथा उद्यमिता से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वयन प्रो. निशांत कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार एवं व्यवसायिक कौशल से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कॉर्पोरेट लॉयर और सिनियर टैक्स लिटिगेशन एक्सपर्ट दीपक शर्मा ने शिरकत की।उन्होंने छात्रों को मोटिवेट करते हुए स्टार्टअप से जुड़े कानूनी नियमों (Legal Compliances) की बारीकियों को बेहद सरल भाषा में समझाया।दीपक शर्मा के इस प्रेरणादायक सत्र को सभी छात्रों ने ध्यानपूर्वक सुना और बिहार में अपना स्टार्टअप शुरू करने की प्रेरणा ली।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्टार्टअप केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version