प्रेस विज्ञप्ति (Press Release)
सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, अब मुजफ्फरपुर में गूंजेगा एस० आई० टी० का नाम l

सीतामढ़ी:
सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (S.I.T.), सीतामढ़ी में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता “उमंग-2026” के संस्थागत चरण का उत्साहजनक समापन हो गया है। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में तकनीकी छात्रों ने न केवल कलम और कला से, बल्कि खेल के मैदान में अपने पसीने और अनुशासन से भी संस्थान का मान बढ़ाया। अब यहाँ के विजेता छात्र प्रमंडलीय स्तर (Division Level) पर संस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
खेल के मैदान में दिखा जोश और अनुशासन:–
संस्थान के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। बैडमिंटन, कबड्डी और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों में छात्रों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया।
खेल गतिविधियों का संचालन फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर केशव झा, सन्नी कुमार, धरमवीर कुमार एवं इमरान अहमद क़ादरी की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में टीम वर्क, अनुशासन और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना था।

साहित्य और कला में छात्रों की ऊंची उड़ान:-
साहित्यिक क्लब के फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक मंच पर भी एस० आई० टी० के छात्रों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
- पीयूष झा (CSE) ने वाद-विवाद में और मनीषा कुमारी (EE) ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- सिमरन सिंह (CSE AI&ML) ने चित्रकला में और अंशु कुमार (EE) ने पोस्टर मेकिंग में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
- जितेंद्र कुमार और पंकज यादव (CSE) की जोड़ी क्विज चैंपियन बनी।
- इसके अलावा निबंध, कहानी लेखन और मूक अभिनय में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मुजफ्फरपुर में 17 और 18 को होगी अग्निपरीक्षा:-
संस्थान स्तर पर चयनित यह विजेता टीम अब एम० आई० टी० (MIT) मुजफ्फरपुर में आयोजित होने वाली प्रमंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। एम० आई० टी० द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यह प्रतियोगिताएं 17 और 18 तारीख को दो चरणों में संपन्न होंगी।
एस० आई० टी० के प्रतिभागियों के लिए शेड्यूल:-
- Day 1 (17 तारीख):
पहले दिन चित्रकला (Painting), अंग्रेजी कहानी लेखन, आशुभाषण (Extempore), अंग्रेजी निबंध, पोस्टर मेकिंग, हिंदी निबंध, मूक अभिनय (Dumb Charades), क्विज और वाद-विवाद (Debate) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। - Day 2 (18 तारीख):
दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण गायन प्रतियोगिता (Singing) रहेगी। इसके साथ ही हिंदी निबंध, अंग्रेजी निबंध, कहानी लेखन, वाद-विवाद और समूह चर्चा (GD) के शेष सत्र संपन्न होंगे।
सफल आयोजन और शुभकामनाएँ:-
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवकों एवं समन्वयक —मोहमद सैफ, मेघा संतोष, सलोनी कुमारी, नैनसी कुमारी, सोनू कुमार और वैभव कुमार—की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। संस्थान के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने खेल और साहित्यिक दोनों विधाओं के विजेताओं को बधाई दी और मुजफ्फरपुर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
