
सीतामढ़ी। जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ( PMSMA ) को नई ऊर्जा के साथ विस्तार दिया गया है। अब यह अभियान जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों सदर अस्पताल, SDH /RH/CHC/PHC के साथ-साथ राज्य कार्यालय द्वारा चयनित 9 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (APHC) और 1 UPHC पर भी शुरू किया गया है।
अभियान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअल मॉनिटरिंग की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसकी निगरानी जिला स्वास्थ्य समिति के DCCC के माध्यम से की जा रही है, ताकि हर केंद्र पर सेवाओं का संचालन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से हो सके।
जिले के सभी PHC और CHC पर अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए विशेष जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम अभियान के दौरान आवश्यक समन्वय, संसाधन प्रबंधन और निगरानी की जिम्मेदारी निभा रही है।
अभियान की सुचारु और प्रभावशाली संचालन में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पीरामल फाउंडेशन की टीम भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। फाउंडेशन द्वारा प्लानिंग, तकनीकी मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य विभाग का मानना है, कि इस पहल से गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण ANC सेवाएँ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सकारात्मक सुधार की उम्मीद है। साथ ही समय रहते उच्च जोखिम वाले प्रसव का समय से इलाज कराते हुए प्रसव के दौरान के खतरों को कम किया जाएगा।
मॉनिटरिंग के दौरान जिला से डीपीसी दिनेश कुमार, DM&E संतोष कुमार, के अलावे पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार, विकेश कुमार, अकरम खान के अलावे गांधी फैलो विवेक कुमार, गौरव कुमार, एंथोनी जोसफ, सुस्वाती जना, आदि ने भी विभिन्न CHC और APHC पर इस अभियान का सहयोगात्मक अनुश्रवण किया।

