सिंगरौली: अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, नवानगर थाने में कैदी की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल*

सच बेधड़क ब्यूरो सिंगरौली


सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल अमलोरी खदान में ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ जवान की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस बीच रिमांड पर लिए गए एक संदिग्ध आरोपी की 3 फरवरी की सुबह थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसे लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
मामले की मजिस्ट्रियल जांच जारी है, लेकिन अब तक थाना प्रभारी को नहीं हटाए जाने पर स्थानीय लोगों ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। चर्चा है कि थाने के सीसीटीवी फुटेज से मौत की असल वजह सामने आ सकती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी न्यायालय में पेशी के समय मेडिकल रूप से फिट था और सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसकी मौत हुई।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version