सहरसा। मध्य विद्यालय, सुखासन, वार्ड नंबर-3 में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुनील कुमार यादव के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस विशेष अवसर का साक्षी बनने का अवसर उपस्थित लोगों को मिला। सुनील कुमार यादव, श्रीमती अमिता भारती यादव, प्रधानाध्यापक एवं प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, श्री कृष्णा यादव महासभा, बिहार इकाई के पति हैं। समारोह में श्री कृष्णा यादव महासभा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में अंजनी रंजन यादव, प्रदेश महिला अध्यक्ष, श्री उमेश यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव, डॉ. जयजय राम यादव, प्रधान महासचिव, पूर्णिया जिला संगठन, विकास चंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती सरिता यादव, प्रदेश महिला महासचिव, पूनम यादव, मुंगेर, सरोज यादव, फतुहा और ममता यादव, मुंगेर सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

समारोह में पूर्व विधायक अरुण कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव के कार्यकाल और योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में हजारों गणमान्य नागरिकों, विद्यालय परिवार तथा छात्र-छात्राओं की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version