सहज सरलता रूप में, त्याग तपस्या धाम, सीता संग ही पूर्ण है मर्यादा पुरुषोत्तम राम l. 25 अप्रैल श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सीतामढ़ी धाम के मुख्य संरक्षक महंत विनोद दास महाराज के मार्गदर्शन में अध्यक्ष विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में दो दिवसीय श्री जानकी प्राकट्य महोत्सव रजत द्वार जानकी मंदिर सीतामढ़ी द्वारा प्रातः काल में विशाल भव्य निशान शोभा यात्रा निकल गया जिसमें लगभग 3000 से ज्यादा श्रद्धालु महिला पुरुष हाथों में निशान झंडा लिए जय जानकी जय सियाराम की उद्घोष करते हुए नगर के सोना पट्टि लोहा पट्टी गांधी चौक कुंवर सिंह चौक जवाहर चौक होते हुए कारगिल चौक बायपास रोड कोर्ट बाजार होते हुए जानकी मंदिर पहुंचा l घोड़े हाथी गाजे बाजे बैंड के साथ भगवान शंकर पार्वती हनुमान नारद आदि के स्वरूप निशान यात्रा के बीच में श्रद्धालुओं के और बीच झूमते गाते मनोहर क्षटा विखेर रहे थे रथो पर माता जानकी राम दरबार आदि का स्वरूप भव विभोर कर रहा था निशान यात्रा में शामिल भक्तों पर दवा विक्रेता संघ व्यवसायि संघ समाजिक संगठन नई उड़ान स्वर्णकार संघ सिध्दीविनायक सहित दर्जनों संगठन तथा नगर वासी जगह-जगह फूल बरसा रहे थे संस्थाओं द्वारा शरबत पानी ठंड लस्सी बिस्कुट आदि का वितरण किया गया l निशान यात्रा के पूर्व अहले सुबह समारोह के संयोजक डॉक्टर एस के वर्मा सोनी वर्मा मनोज कुमार सिंह अमित गोल्डी संजय सिंह चंदा सिंह डॉ आरके सुमन डॉ अविनाश सिंह डॉ राजीव कुमार काजू नवनीत कुमार आदि ने निशान ध्वज का विधि पूर्वक पूजन कर सभी देवी देवताओं भक्तों से निशान यात्रा में चलने का आह्वान किया और कहा धैर्य शिल करुणा भरी, जनक नंदिनी नाम, उनके चरणों में बसे, सुख शांति के धाम l त्याग तपस्या की देवी भगवती जानकी की प्राकट्य भूमि सीतामढ़ी धाम की मिट्टी का तिलक लगाते हुए निशान ध्वज वितरण किया हजारों की कतार में चल रहे श्रद्धालु भक्तों के अगली कतार में शिवहर विधायक डॉ श्वेता गुप्ता श्री मुठिया बाबा विधान पार्षद रेखा देवी उपमेयर आशुतोष कुमार महंत मनमोहन कौशिक डॉ प्रवीण कुमार सचिन सुवंश राय डॉ वरुण कुमार वरीय अधिवक्ता राम हृदय मोहन जी मोनी शाही अनसूया रूपम कुमारी अरविंद कुमार बबलू दर्शन कुमार पप्पू जी जय किशोर शाह डॉक्टर मंजे कटु प्रसाद श्याम नंदन प्रसाद प्रो डॉ धीरज मिश्रा प्रणव महंत मनीष याद मोदी पप्पू यादव अरविंद सिंह पंकज प्रसून डॉ सुधांशु झा प्रिंस तिवारी अवनीश सिंह हर्षवर्धन मिश्रा के जी रानी रीना कुमारी ज्योति कुमारी अंजलि कुमारी बेबी देवी नीरा गुप्ता आदि सैकड़ों लोग उपस्थि हुए l माता भगवती जानकी के प्रकट समय 12:00 बजे से महिलाओं द्वारा आरती उपरांत बधाइयां गीत गया गया सभी कार्यकर्ता झूमते गाते ढोल नगाड़े बजाते हुए नगर भ्रमण किया नगर थाना और यातयात पुलिस की मौजूदगी और तत्परता सराहनीय थी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version