प्रेस विज्ञप्ति
समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि
आज जिला भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष श्री सुभाष केशरी जी की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक व प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “समर्पण दिवस” श्रद्धा एवं समर्पण भाव से मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संगीता कुमारी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पंडित जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चुनचुन सिंह एवं संदीप राय, भाजपा नेता उमेश चंद्र, अरुण गोप, जी.के. झा, जिला उपाध्यक्ष शोभा राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी जयसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष कुमार ‘बबलू’, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राहुल मंडल, सोशल मीडिया प्रमुख उमेश गिरी, मंडल अध्यक्ष गगन देव यादव, सुनील कुमार मिश्रा, संजय गुप्ता, सह जिला कोषाध्यक्ष प्रभाष चंद्र ठाकुर, बैजू कुशवाहा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय कुमार सिंह, जिला मंत्री अवनीश कुमार, प्रिंस तिवारी, संजय कुमार, अरविंद ठाकुर, अभिषेक पिंटू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ हुआ।
जारीकर्ता:
(कार्यालय, जिला भाजपा)**
