सीतामढ़ी, 14 सितंबर 2026। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के तहत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के अंतर्गत समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इसमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड और अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।

जिलाधिकारी ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें।

समय-सीमा में शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

डीएम तनय सुल्तानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version