समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 01/04/2026
“सतर्कता और सावधानी से ही आगलगी की घटनाओं से बचाव संभव” — अपर समाहर्ता
आपदा विभाग की पहल: आग से सुरक्षा का संदेश देगा जागरूकता रथ
गर्मी में आगलगी से बचाव के लिए जागरूकता रथ रवाना
गर्मी के मौसम में आगलगी की संभावित घटनाओं से बचाव एवं आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया। समाहरणालय परिसर से इस जागरूकता रथ को अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार एवं सहायक आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एलईडी डिस्प्ले से लैस यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लोगों को आगलगी से बचाव के लिए बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में रोचक एवं प्रभावी तरीके से जानकारी देगा। रथ पर लगे होर्डिंग के माध्यम से भी आमजनों को आग से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए जाएंगे, ताकि लोग सतर्क रहकर संभावित दुर्घटनाओं से बच सकें। साथ ही रथ पर आपदा की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित किया गया है, जिससे आपातकालीन स्थिति में लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार ने कहा कि गर्मी के दिनों में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी आगलगी की घटना का कारण बन सकती है। इसलिए लोगों को आग के प्रयोग के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को आग से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे आमजन सतर्क रहकर संभावित दुर्घटनाओं से खुद को सुरक्षित रख सकें।
वहीं सहायक आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि जागरूकता ही आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इस रथ के माध्यम से लोगों को आगलगी से बचाव के उपायों, प्राथमिक सतर्कता तथा आपदा की स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि लोग स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक कर सकें।
मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग के सभी कर्मी सहित समाहरणालय के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
—————————— ———————————————————————– ..*
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
