समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक – 26/04/2026

■ सड़क के निर्माण कार्य/चौड़ीकरण के क्रम में विद्युत पोल, पेड़ आदि से होनेवाले अवरोध को हटाने हेतु संबंधित विभाग को जिलाधिकारी ने दिए निदेश

मधुबनी 26 अप्रैल 2026

जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा सड़क के निर्माण कार्य/चौड़ीकरण के क्रम में विद्युत पोल, पेड़ आदि से होनेवाले अवरोध को हटाने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण प्रमण्डल, मधुबनी/झंझारपुर,कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, मधुबनी/झंझारपुर/फुलपरास/बेनीप‌ट्टी/जयनगर को संबंधित विभाग को अनुरोध पत्र भेजने का निदेश दिया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा के दौरान पाया गया है कि मधुबनी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण एवं चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है। किन्तु कुछ सडकों के बीच में/एलायनमेंट में विद्युत पोल अथवा पेड के होने के कारण सड़क के निर्माण/चौडीकरण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इससे निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण नहीं हो रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया है कि यदि किसी सड़क निर्माण / चौडीकरण की योजना में विद्युत पोल अथवा पेड के रहने के कारण निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है तो, उसकी सूची संबंधित विद्युत कार्यपालक अभियंता/वन विभाग के पदाधिकारी को भेजते हुए उनसे अविलम्ब अवरोध हटाने का अनुरोध करें। साथ ही उसकी एक प्रति जिलाधिकारी को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि जिला मोनिटरिंग सेल के माध्यम से उसका अनुश्रवण कराया जा सकें।

———————- ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version