Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीतीश कटारा केस: विकास यादव की फरलो याचिका खारिज

    February 11, 2026

    हलुमाड़ का परिवार बना मशरूम से आत्मनिर्भर

    February 11, 2026

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक खत्म, प्लेटफॉर्म व्यवस्था सामान्य

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सचिव, समाज कल्याण विभाग, श्रीमती बन्दना प्रेयषी द्वारा आज सीतामढ़ी जिला अंतर्गत नानपुर प्रखंड के कोयली पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–24 एवं भदियन पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–185 का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया गया।
    Breaking News

    सचिव, समाज कल्याण विभाग, श्रीमती बन्दना प्रेयषी द्वारा आज सीतामढ़ी जिला अंतर्गत नानपुर प्रखंड के कोयली पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–24 एवं भदियन पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–185 का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया गया।

    adminBy adminFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति
    समाज कल्याण विभाग
    दिनांक: 10 फरवरी 2026

    सचिव, समाज कल्याण विभाग, श्रीमती बन्दना प्रेयषी द्वारा आज सीतामढ़ी जिला अंतर्गत नानपुर प्रखंड के कोयली पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–24 एवं भदियन पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–185 का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर संचालित सेवाओं, पोषण व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा आधारभूत संरचना की समग्र समीक्षा की गई।

    सचिव महोदया ने केंद्र परिसरों की स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों से संवाद भी किया तथा पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

    समीक्षा के दौरान सचिव महोदया ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वीकृत लाभुकों को ALIMCO के माध्यम से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी दिव्यांगजनों का UDID कार्ड का शत-प्रतिशत जनरेशन सुनिश्चित करने को कहा।

    पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक-से-अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण 28.02.2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए, अन्यथा जिन लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित रहेगा उनका पेंशन भुगतान मार्च 2026 से अवरुद्ध रहेगा। उन्होंने RTPS के अंतर्गत संचालित सभी पेंशन योजनाओं का लाभ निर्धारित समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराने पर बल दिया। साथ ही कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत अधिक-से-अधिक योग्य लाभुकों को आच्छादित करने तथा मृत पेंशनधारियों को ई-लाभार्थी पोर्टल पर डेथ मार्किंग की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत बच्चों के राशि भुगतान से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को अविलंब पूर्ण करने को भी कहा गया। सचिव महोदया ने सीतामढ़ी जिला में संचालित छहों पेंशन योजनाओं एवं अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए टीम के कार्यों की सराहना की।

    बुनियाद केन्द्र की समीक्षा के क्रम में सचिव महोदया ने मोबाइल थेरेपी वैन को हमेशा कार्यशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया। साथ ही बुनियाद केन्द्र परिसर में CSC सेंटर संचालन हेतु आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने को कहा। मोबाइल थेरेपी वैन के सुरक्षित संचालन एवं रख-रखाव के लिए शेड निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

    आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सचिव महोदया ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित कर उसे क्रियाशील बनाने तथा FRS का न्यूनतम 90 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    सचिव महोदया ने कहा कि विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित अनुश्रवण, जवाबदेही एवं क्षेत्रीय स्तर पर सतत निगरानी आवश्यक है।

    निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसवर्णों आपकॊ ब्राह्मण क्षत्रिय बनिया लाला आपकॊ सरे आम गाली दी जाती हें अपमानित किया जाता है। मंचों से तुम्हारी बेटी माँगी जाती हें कोई नेता पार्टी आगे आती है ?
    Next Article सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा की ओर से पंच तीर्थ दर्शन यात्रा आयोजित किया गया।सीता संवाद के संयोजक संत भूषण दास ने सीता जन्मभूमि पंच तीर्थ दर्शन करने का आग्रह किए।
    admin

    Related Posts

    नीतीश कटारा केस: विकास यादव की फरलो याचिका खारिज

    February 11, 2026

    हलुमाड़ का परिवार बना मशरूम से आत्मनिर्भर

    February 11, 2026

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक खत्म, प्लेटफॉर्म व्यवस्था सामान्य

    February 11, 2026

    आधार कार्ड में नाम-पता अपडेट करें मोबाइल ऐप से

    February 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    नीतीश कटारा केस: विकास यादव की फरलो याचिका खारिज

    By adminFebruary 11, 20260

    नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने नीतीश कटारा हत्या मामले में दोषी करार दिए गए विकास…

    हलुमाड़ का परिवार बना मशरूम से आत्मनिर्भर

    February 11, 2026

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक खत्म, प्लेटफॉर्म व्यवस्था सामान्य

    February 11, 2026

    आधार कार्ड में नाम-पता अपडेट करें मोबाइल ऐप से

    February 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (303)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?