सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला की मौत से नाराज स्वजनों ने हंगामा किया। स्वजनों ने चिकित्सकों व कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। जताया ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

अस्पताल प्रशासन द्वारा इससे इन्कार किए जाने के बावजूद स्वजन सदर अस्पताल में जमे है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है।

महिला के पूरे शरीर में फैल गया था संक्रमण

मृतका पिपराही प्रखंड की परसौनी बैज वार्ड सात निवासी ललन पासवान की पत्नी रिंकू देवी (32) देवी चार बच्चों की मां थी। उसकी मौत के बाद स्वजनों में हाहाकार मच गया है।

बताया गया है कि रिंकू देवी (32) को प्रसव के लिए गुरुवार की दोपहर शहर स्थित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की महिला चिकित्सक डा. सुधा कुमारी ने प्रसव के पूर्व सभी प्रकार की जांच कराई ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version