Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

    February 15, 2026

    IND vs PAK : पाकिस्तान पर मंडरा इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का खतरा, हर तरफ हो रही चर्चा

    February 15, 2026

    मित्रो, राहुल गांधी ने तथाकथित किसान यूनियन के नेताओं से मुलाकात की, और उनसे भारत-US ट्रेड डील के खिलाफ देश भर में हंगामा करने की अपील की..!

    February 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
    Breaking News

    ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

    adminBy adminFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हाल ही में एक कथित सफेदपोश आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने के बाद जांच में सामने आया है कि इस मामले में गिरफ्तार चिकित्सक वर्ष 2016 से ही कट्टरपंथ की ओर झुक चुका था और उसने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अंसार इंटरिम नाम से एक नया संगठन बनाया था। अधिकारियों के अनुसार अब इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रही है।

    जांच में यह भी पता चला कि 10 नवम्बर को लाल किला के बाहर हुए विस्फोट में इस्तेमाल कार चला रहा डॉ. उमर-उन-नबी पहले 2016 और 2018 में आतंकी संगठनों में शामिल होने की कोशिश कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हुआ था। इस विस्फोट में 10 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

    अधिकारियों के मुताबिक आरोपी चिकित्सक मुजम्मिल गनी, उमर-उन-नबी (मृत), अदील राठेर, फरार मुज़फ्फर राथर, मौलवी इरफान, कारी आमिर और तुफैल गाज़ी अप्रैल 2022 में श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र में मिले थे, जहां उन्होंने अंसार इंटरिम बनाने का निर्णय लिया। अदील को अमीर (प्रमुख), मौलवी इरफान को उप-अमीर और गनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि उमर ने समन्वय तथा वित्त-खरीद की जिम्मेदारी संभाली।

    अधिकारियों ने बताया कि “अंसार” शब्द आम तौर पर वैश्विक प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़ा माना जाता है। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि सक्रिय आतंकवादियों से संपर्क टूट जाने के कारण उन्हें नया समूह बनाने की जरूरत महसूस हुई। वर्ष 2023 में समूह ने हरियाणा के सोहना और नूंह से उर्वरक तथा फरीदाबाद की एक दुकान से एनपीके (पोटेशियम नाइट्रेट) खरीदा।

    पूछताछ में यह भी सामने आया कि उमर ने ऑनलाइन वीडियो देखकर आईईडी बनाना सीखा और ट्राइएसीटोन ट्राइपेरॉक्साइड (टीएटीपी) तैयार करने में सफल रहा। अदील ने दक्षिण कश्मीर के दानिश उर्फ जसीर को भर्ती किया, जिसे फिदायीन हमले के लिए मनाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने अंतिम समय में मना कर दिया। उमर को कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले नेटवर्क का सबसे कट्टर सदस्य और मुख्य संचालक माना जा रहा है।

    सबूतों के अनुसार मूल योजना राष्ट्रीय राजधानी या किसी धार्मिक स्थल की भीड़भाड़ वाली जगह पर वाहन-आधारित विस्फोटक (वीबीआईईडी) लगाकर भागने की थी। हालांकि श्रीनगर पुलिस की जांच में गनी की गिरफ्तारी और विस्फोटक बरामद होने के बाद उमर घबरा गया और कथित तौर पर लाल किले के बाहर समय से पहले विस्फोट कर दिया।

    इस नेटवर्क का खुलासा 19 अक्टूबर को श्रीनगर के बुनपोरा, नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर मिलने के बाद शुरू हुई जांच से हुआ। सीसीटीवी के आधार पर आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद शोपियां निवासी मौलवी इरफान अहमद को भी गिरफ्तार किया गया, जिस पर पोस्टर उपलब्ध कराने और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने का आरोप है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleIND vs PAK : पाकिस्तान पर मंडरा इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का खतरा, हर तरफ हो रही चर्चा
    admin

    Related Posts

    IND vs PAK : पाकिस्तान पर मंडरा इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का खतरा, हर तरफ हो रही चर्चा

    February 15, 2026

    मित्रो, राहुल गांधी ने तथाकथित किसान यूनियन के नेताओं से मुलाकात की, और उनसे भारत-US ट्रेड डील के खिलाफ देश भर में हंगामा करने की अपील की..!

    February 15, 2026

    शरी संजय सिंघल, IPS DG SSB, 51 वाहिनी सीतामढ़ी के दौरे पर-

    February 15, 2026

    श्रीमान कार्यपालक अभियंता महोदय,सितामढी

    February 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

    By adminFebruary 15, 20260

    जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हाल ही में एक कथित सफेदपोश आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने…

    IND vs PAK : पाकिस्तान पर मंडरा इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का खतरा, हर तरफ हो रही चर्चा

    February 15, 2026

    मित्रो, राहुल गांधी ने तथाकथित किसान यूनियन के नेताओं से मुलाकात की, और उनसे भारत-US ट्रेड डील के खिलाफ देश भर में हंगामा करने की अपील की..!

    February 15, 2026

    शरी संजय सिंघल, IPS DG SSB, 51 वाहिनी सीतामढ़ी के दौरे पर-

    February 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (344)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?