प्रेस विज्ञप्ति,
विशेष अभियान 6.0 एवं “Swachhata Hi Seva–2026” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान
सीतामढ़ी, 22 सितंबर 2026।
श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट, 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के मार्गदर्शन तथा श्री अपूर्व आदित्य, उप-कमांडेंट एवं नोडल अधिकारी के तत्वावधान में विशेष अभियान 6.0 एवं “Swachhata Hi Seva–2026” के अंतर्गत आज बटालियन मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बलकार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बटालियन परिसर, कार्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। साथ ही, स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी एवं जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
इस अवसर पर बलकार्मिकों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
