समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

’दिनांक – 28/03/2026

विभिन्न विभागों के टॉप टेन योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निदेश

मधुबनी 28 मार्च 2026

जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के टॉप टेन योजनाओं की समीक्षा की गयी।
बैठक में लघु जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल मधुबनी एवं झंझारपुर तथा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जयनगर के दस प्रमुख योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।
लघु जल संसाधन विभाग के जल-जीवन-हरियाली एवं हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम अंतर्गत करहरवा चेक डैम का निर्माण, रैय चंदा चेक डैम का निर्माण, महथौर गोट चेक डैम का निर्माण, इटहर चेक डैम निर्माण सहित अन्य योजनाओं के कार्य प्रारंभ होने एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी।

तत्पश्चात लोक स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में पंचायती राज विभाग अंतर्गत छूटे हुए टोलों के लिए नए जलापूर्ति योजना के निर्माण हेतु प्रखंडवार एवं स्थलवार समीक्षा की गयी।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जयनगर के अंतर्गत प्रखंडवार कृषि विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट मीटर प्रतिवेदन आदि की समीक्षा की गयी।

बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नितेश पाठक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। —————————- ———————————————————————–

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version