Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन

    April 8, 2026

    उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*

    April 8, 2026

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»लू और संभावित सुखाड़ को लेकर प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को जारी निर्देश
    Breaking News

    लू और संभावित सुखाड़ को लेकर प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को जारी निर्देश

    adminBy adminApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक – 07/04/2026

    लू और संभावित सुखाड़ को लेकर प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को जारी निर्देश

    भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी तेज, मधुबनी में हुई विभागीय समीक्षा बैठक

    मधुबनी में लू से बचाव को लेकर अलर्ट, अपर समाहर्ता (आपदा) ने विभागों को दिए अहम निर्देश

    संभावित भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने को लेकर मंगलवार को अपर समाहर्ता (आपदा), मधुबनी संतोष कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आमजन के स्वास्थ्य, पेयजल, पशुधन एवं आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
    मौके पर जिले के सभी नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों पर पियाऊ की व्यवस्था करने तथा खराब चापाकलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करने, ओआरएस, आईवी फ्लूड एवं जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर चलंत चिकित्सा दल तैनात करने को कहा गया।
    उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा जहां नल-जल की सुविधा नहीं है वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही भूजल स्तर की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।
    शिक्षा विभाग को भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का संचालन सुबह की पाली में कराने तथा सभी स्कूलों एवं परीक्षा केंद्रों में पेयजल एवं ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था एवं लू से बचाव संबंधी जागरूकता सामग्री प्रदर्शित करने को कहा गया।
    वहीं पशु संसाधन विभाग को पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था तथा बीमार पशुओं के लिए चिकित्सा दल तैयार रखने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग को मनरेगा के अंतर्गत जल संरचनाओं की खुदाई में तेजी लाने तथा कार्यस्थलों पर पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
    इसके अतिरिक्त परिवहन, श्रम संसाधन, पंचायती राज, ऊर्जा, पर्यावरण एवं अन्य संबंधित विभागों को भी लू से बचाव के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
    अग्निशमन विभाग को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा गया कि भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

    बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि आमजनों को लू से बचाव के उपायों के बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए, ताकि संभावित जोखिमों को कम किया जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, नगर आयुक्त उमेश भारती, पंचायत राज पदाधिकारी राकेश कुमार झा, सहायक आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, डीपीओ आईसीडीएस ललिता कुमारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    —————————— ———————————————————————– ..*

     *बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268                         एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर  पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*                         

    =============== ===

    ।**

    # DPRO,Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleउप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में गरमा फसल आच्छादन ,खाद की उपलब्धता और कृषि योजनाओं की समीक्षा का अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए गए ।
    Next Article विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध
    admin

    Related Posts

    श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन

    April 8, 2026

    उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*

    April 8, 2026

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    April 8, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन

    By adminApril 8, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 08 /04/2026 ⬛️श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं…

    उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*

    April 8, 2026

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    April 8, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (827)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?