समाहरणालय, मधुबनी
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 18/06/2026*

सभी विभागों को समयबद्ध निष्पादन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश।
*मधुबनी 18 जून 2026*
जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों एवं कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कोषागार शाखा से संबंधित लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) एवं डीसी बिलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अविलंब लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं समायोजन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिससे की वित्तीय अनुशासन एवं लेखा संबंधी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। जिला नीलाम पत्र शाखा की समीक्षा के दौरान लंबित वादों के निष्पादन में तेजी लाने तथा राजस्व वसूली की प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित अनुश्रवण कर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया। समीक्षा में विभिन्न विभागों के लंबित वादों एवं उनकी अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। विधि शाखा की समीक्षा के क्रम में एलपीए, एमजेसी एवं सीडब्ल्यूजेसी मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने न्यायालय से संबंधित मामलों में समय पर शपथ-पत्र, स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट्स एवं अन्य आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लंबित मामलों के कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला लोक सूचना कोषांग के अंतर्गत सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी लोक सूचना पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक विलंब से बचने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त लोक शिकायत निवारण, सेवा-संवाद-समाधान पोर्टल, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बाढ़ नियंत्रण, पश्चिमी कोशी नहर, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन तथा अन्य विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी विभाग नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करें तथा लंबित मामलों के निष्पादन में अपेक्षित तेजी लाएं। विशेष कर सहयोग शिविर में आये हुए आवेदनों को शीघ्र निष्पादन किया जाय।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, एडीएम मुकेश रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा , शिम्पा ठाकुर एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
=================
आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।

==================
*# DPRO,Madhubani*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version