समाहरणालय सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक –25 जनवरी 2026

रोगी कल्याण समिति , सदर अस्पताल सीतामढ़ी के शासी निकाय की बैठक जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे की अध्यक्षता में शनिवार को देर शाम आयोजित की गई । सदर अस्पताल के प्रशासनिक कक्ष में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य इंडिकेटर की विस्तार से बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी श्री पांडे ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया । प्रसव की संख्या , सिजेरियन ऑपरेशन की संख्या , अल्ट्रासाउंड की संख्या , ANC जाँच की संख्या दिनों दिन कम होने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई । प्रतिदिन दोनों पाली में समय से OPD संचालित नहीं होने पर सभी संबंधित डॉक्टर , कर्मचारी के बिरुद्ध कड़ी करवाई करने का आदेश डीएम ने सिविल सर्जन को दिया । उन्होंने सभी गर्भवती महिला का गर्भधारण के बाद प्रसव के बीच में जब भी आवश्यकता हो , अल्ट्रासाउंड की सुविधा 24/7 सभी को उपलब्ध करने की सख्त हिदायत दी । 24/7 LFT , KFT सहित तरह की जाँच , मैटरनिटी ओटी सहित जगह 24/7 ECG की सुविधा उपलब्ध कराने , बिजली कटने के बाद भी CT स्कैन की सुविधा उपलब्ध करने , कैम्पस को बिल्कुल ख़ाली रखने , पार्किंग व्यबस्था को लागू करने को अविलंब निर्देशित किया ।
सभी माननीय सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभी पैथोलॉजी और सभी OPD को मॉडल अस्पताल भवन में 27 जनवरी से संचालित करने , MCH भवन भवन के निचले तल में एएनसी, प्रसव वार्ड को शिफ़्ट करने और एमसीएच/ मॉडल अस्पताल भवन में लिफ़्ट को चालू रखने का निर्देश दिया ।
रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने ऑर्थो, आई ऑपरेशन की सुविधा जल्द से जल्द शुरू कराने की आवश्यकता जताई । चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मचारी द्वारा सभी मरीज / आगंतुक के साथ बढ़िया व्यवहार करने की सख़्त हिदायत दी गई ।

बैठक में जिला परिषद सदस्य विजय कुमार , नगर निगम के पार्षद नसीम अंसारी भी सदस्य के रूप में उपस्थित थे ।
साथ ही बैठक में सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार , एसीएमओ डॉ ज़ेड ज़ावेद, जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी , डीएस डॉ मुकेश कुमार , डॉ प्रवीण कुमार , डॉ एन के शाही , दिनकर पंडित , हरिशंकर पासवान , संदीप राय, कंचन पटेल , डीपीएम असित रंजन , अस्पताल प्रबंधक विजय झा प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version