सीतामढ़ी। बैरगनिया में लंबित कांडों की समीक्षा के बाद लौट रही पुलिस टीम ने रीगा रोड पर घायल अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तत्काल मदद की।
थानाध्यक्ष, यातायात के नेतृत्व में पुलिस टीम की नजर सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसकी मदद की और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
