सीतामढ़ी। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक विरोध मार्च निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद’ और ‘दलित विरोधी सरकार हाय-हाय’ जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए विरोध जताया।
‘शुद्धिकरण’ की घटना संविधान पर हमला: कांग्रेस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया जाना शर्मनाक है और यह संविधान पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को अंजाम देने वाले भाजपा समर्थित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, जबकि इसके विपरीत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी भाजपा सरकार की कथित तानाशाही और दलित विरोधी नीतियों को दर्शाती है।
कांग्रेस नेताओं ने FIR को बताया राजनीतिक दुर्भावना
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. अफाक खान, सीताराम झा, संजय कुमार बिररख, डॉ. राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, मनोज कुमार सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, संपूर्णानंद झा और प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया।
नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार विपक्ष की आवाज को मजबूती से उठाते हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार और संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल
विरोध प्रदर्शन में महिला नगर अध्यक्ष ऋतु ठाकुर, जैनेन्द्र कुमार राम, ताराकांत झा, विनय मिश्रा, धीरज मिश्रा, सोहन प्रसाद, चुन्नू सिंह, शैलेन्द्र खिरहर, धीरज सिंह, सुप्रिया कुमारी, वीरेंद्र कुशवाहा, भिखारी बैठा, पंकज कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुमार यादव, नीरज कुमार, सत्येंद्र सिंह, रंजीत साह, रवि कुमार, जफीर आलम, राधे श्याम कुमार, भूषण कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#RahulGandhi #Congress #BJP #NarendraModi #MallikarjunKharge #Sitamarhi #BiharNews #CongressProtest #PoliticalNews #Haldwani
