समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक – 04/05/2026

राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के अंतर्गत अच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला (Cooking coal) आम उपभोक्ता तक वितरण हेतु बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि० के माध्यम से जिला वार थोक विक्रेता का किया जायेगा चयन*

मधुबनी 04 मई 2026

राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के अंतर्गत अच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला (Cooking coal) आम उपभोक्ता तक वितरण हेतु बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि० के माध्यम से जिला वार थोक विक्रेता चयन हेतु आम सूचना निर्गत किया गया है। जिसमें बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि० बिहार सरकार द्वारा लधु मध्यम एवं अन्य उद्योगों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से कोयले की आपूर्ति हेतु 2025-2030 तक के लिए राज्य नामित एजेंसी है। विश्व परिदृष्य में जारी संकट के कारण ऊर्जा सप्लाई के मद्देनजर वैकल्पिक उर्जा स्त्रोत के रूप में जनवितरण प्रणाली के माध्यम से आम उपभोक्ता को कोयला की आपूर्ति करने हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि० को केनालाइजिंग एजेंट (Canalizing Agent) नामित किया गया है। तदनुसार निगम द्वारा जिला स्तर पर एक या अधिक थोक विक्रेता की चयन किया जाना है. जिन्हें अधिकतम वार्षिक 10,000 MT कोयले का आवंटन देय होगा। जो आवेदक सरकार के द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के आलोक में जनवितरण प्रणाली डीलर को कोयला उपलब्ध कराने हेतु जिलास्तर पर थोक विक्रेता बनने को इच्छुक हैं, उन्हें अपना PAN, GST, FY 2024-25 का IT Return एवं न्यूनतम 20,00,000/ (बीस लाख) का टर्न ऑवर तथा खाता से सबंधित Bankers Certificate के साथ विहित प्रपत्र को भरकर प्रपत्र में उल्लेखित दस्तावेज (दस्तावेज से सबंधित सूची एवं विहित प्रपत्र निगम के पोर्टल https://www.bsmcl.in अथवा https://auction.coaljunction. com से प्राप्त कर सकते है) के साथ दिनांक 06 मई, 2026 के अपराह्न 3:00 बजे तक (राजपत्रित एवं साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर) Room No. 164, Vikas Bhawan (New Secretariat), Bailey Road, Patna 800015 में आवेदन जमा करना होगा।
निबंधन के उपरांत निगम के साथ दस्तावेज के जाँचोपरांत योग्य पाये गये उपभोक्ता से सुरक्षित जमा राशि मो० 2,00,000/ (दो लाख) रू० लेकर एकरारमानामा सम्पादित किया जायेगा।
किसी प्रकार की कठिनाई के समाधान के लिए उपभोक्ता support.bsme@mjunction.in पर ईमेल कर सकते हैं।
नोटः-1. कोयला उपभोक्ता द्वारा दस्तावेज जमा करना, कोयला आवंटन होना सुनिश्चित नहीं करता है। सभी जाँचोपरांत आवेदन पर निर्णय लिया जायेगा।
सक्षम प्राधिकार किसी भी समय आम सूचना को रद्द करने को स्वतंत्र होगें।

———————- ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version