अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कमिटी ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से जानकी मंदिर तक विरोध मार्च निकाला और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि चढ़ावा चोरी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि चढ़ावा चोरी मामले में सच्चाई सामने नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जारी रखेगी।

कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों की दान-पेटी से चोरी करना लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रकटू प्रसाद, संजय कुमार बिररख, सीताराम झा, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, मो. शम्स शाहनवाज, अंजारुल हक तौहीद, दिलीप खिरहर समेत अन्य नेताओं ने कहा कि इस मामले में पारदर्शी जांच जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के दौरान देश-विदेश से लोगों ने श्रद्धा के साथ योगदान दिया था और अब चढ़ावे से जुड़े मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

विरोध मार्च में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋतु ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष सक्षम कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन में विपिन झा, आलोक सिंह राठौर, घनश्याम मिश्र, विजय सिंह राठौर, संतोष पासवान, वीरेंद्र कुशवाहा, बदरे आलम, दिलीप पांडे, संजय शर्मा, विवेक कुमार झा सहित कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version