उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के प्रभाव के चलते यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके दौरान प्रदेश में भारी बारिश का भी अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: 28 अक्तूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश शुरू हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 और 30 अक्तूबर को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान बिजली चमकने, बादलों की गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 1 नवंबर को छिटपुट बारिश के साथ मौसम में सुधार हो सकता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 अक्टूबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है। एक नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version