उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रहा तो कहीं ठंड ने दस्तक दी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही, तेज हवाएं, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
यूपी में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
IMD के अनुसार, 28 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही, 29 और 30 अक्टूबर के दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी भाग के कुछ इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
