समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 21/03/2026
⬛️ मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
——–क्विज प्रतियोगिता में रिजनल सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रथम, यू.एच. एस. रामपुर के छात्र-छात्राओं को द्वितीय तथा वाट्सन +2 विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिला तृतीय स्थान
——पेंटिंग प्रतियोगिता में रिजनल सेकेंड्री स्कूल, वाट्सन +2 विद्यालय, वाट्सन मध्य विद्यालय, यू.एच. एस. रामपुर, उच्च विद्यालय, बेलाही तथा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हुए शामिल
——-चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित
मधुबनी, 21 मार्च 2026
मधुबनी में शुक्रवार की संध्या से शुरू हुई आंधी-बारिश लगातार हो रही है। वर्षा एवं वर्तमान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन आज दिन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राओं के बीच क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कलुआही की उपस्थिति में किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में रिजनल स्कूल, वाट्सन +2 विद्यालय, वाट्सन मध्य विद्यालय, यू.एच. एस. रामपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें क्विज प्रतियोगिता में रिजनल सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रथम, यू.एच. एस. रामपुर के छात्र-छात्राओं को द्वितीय तथा वाट्सन +2 विद्यालय के छात्र-छात्राओं को तृतीय स्थान मिला।
पेंटिंग प्रतियोगिता में रिजनल सेकेंड्री स्कूल, वाट्सन +2 विद्यालय, वाट्सन मध्य विद्यालय, यू.एच. एस. रामपुर, उच्च विद्यालय, बेलाही तथा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इन चयनित सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।
विदित हो कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति को देखते हुए आज शनिवार को संध्या में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय आमजन, कलाकारों एवं प्रतिभागियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
================ —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===============
।**
# DPRO,Madhubani
