मेहसौल थाना कांड संख्या 91/26 (पॉक्सो एक्ट) में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी एवं एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[03/04, 10:32 am] Social Media: भूतही थानांतर्गत एक मोटरसाइकिल सहित कुल 17 लीटर नेपाली सौंफी एवं विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[03/04, 11:49 am] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[03/04, 1:00 pm] Social Media: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को अंचल निरीक्षक, बेलसंड द्वारा बेलसंड अंचल कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर बेलसंड अंचल अंतर्गत सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
[03/04, 1:22 pm] Social Media: आज दिनांक 03-04-2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, पुपरी द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत पुपरी, बोखड़ा समेत कई थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच, गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
[03/04, 1:36 pm] +91 91990 97465: सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 03/04/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
[03/04, 1:57 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version