ब्रेकिंग न्यूज़ | मेजरगंज से बड़ी खबर
मेजरगंज में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। SDM और SDPO की संयुक्त टीम ने खाद सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर अचानक छापेमारी की।
जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानदार बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध तरीके से दुकान संचालित कर रहे थे।
👉 कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 2 से 3 दुकानों को तुरंत सील कर दिया।
👉 मौके पर मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस छापेमारी से इलाके के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे वैध दस्तावेजों के साथ ही व्यापार करें, अन्यथा आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📢 स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और इसे जरूरी कदम बताया है। DMK Bihar Fast News

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version