जिला कारागार में बंद मृत्युदंड की सजा पाए मुस्कान व रविता ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा। महिला बैरक में बंद 65 में से 37 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा।

जेल प्रशासन ने सभी बंदियों को जरूरी सामान मुहैया कराया। उधर, मुस्कान व रविता ने अहोई के लिए जेल प्रशासन से सामान मांगा। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें मांगा गया सामान दिया है। मुस्कान व रविता अपने बच्चों के लिए अहोई का व्रत रखेगी।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान व रविता के अपने प्रेमियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने की बात गलत है। दोनों ने कोई व्रत नहीं रखा है।

महिला बैरक में बंद बंदियों में से केवल 37 ने करवा चौथ का व्रत रखने को जेल प्रशासन से जरूरी सामान मांगा था। उन्हें करवे के अलावा खानपान व पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई है। अहोई का व्रत रखने को जो सामान मुस्कान, रविता व अन्य महिला बंदियों ने मांगा है, वह उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है।

मुस्कान और रविता रखेंगी अहोई अष्टमी का व्रत

नीले ड्रम वाली मुस्कान और सांप कांड वाली रविता जेल में अपने बच्चों के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इसके लिए जेल प्रशासन से पूजन सामग्री भी दोनों ने ले ली है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version