बीते साल अभिनेता विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की पीरियड ड्रामा में विक्की ने मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार अदाकर फैंस का दिल जीता। बॉक्स ऑफिस पर छावा ऑल टाइम ब्लॉबस्टर साबित हुई।
सिनेमाई गलियारों से अब खबर सामने आ रही है कि मेकर्स छावा के सीक्वल का विचार कर रहे हैं। जिसमें विक्की कौशल की वापसी होती हुई नजर आ सकती है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
क्या बन रहा छावा का सीक्वल
पिछले साल 14 फरवरी को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले छावा फिल्म को रिलीज किया गया। इस मूवी ने हिंदी सिनेमा में ड्रामा पीरियड जॉनर की कहानी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करके के इस फिल्म ने इतिहास रचा और सफलता का एक नया अध्याय लिखा। अब ई टाइम्स की रिपोर्ट में ये बताया जा रहा है कि ऐसी चर्चा चल रही है कि फिल्म के मेकर्स छावा 2 की प्लानिंग कर रहे हैं।
चर्चा है कि विक्की कौशल और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर एक और ऐतिहासिक बायोपिक के लिए फिर से साथ आ सकते हैं। छावा (2025) की सफलता के बाद, मेकर्स एक तरह का सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया- जहां छावा संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित थी, वहीं यह फिल्म उनके बेटे यानी शाहू महाराज के जीवन पर आधारित होगी।
हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल छावा 2 की पुष्टि नहीं की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सिनेप्रेमियों के लिए ये बड़ा सरप्राइज रहेगा।
कौन थे शाहूजी महाराज
मराठा साम्राज के दूसरे छत्रपति राजा संभाजीराजे शिवाजीराजे भोंसले के बेटे का नाम शाहूजी महाराज थे। वह महान मराठा योद्धा छत्रपती शिवाजी महाराज के पौत्र थे। उनका बचपन मुगलों की कैद में बीता था, लेकिन औरेंगजेब की मृत्यु के बाद वह आजाद हो गए और मराठा साम्राज के राजा बने।
