समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 18 /03/2026

⬛️ मिथिला महोत्सव 2026 एवं बिहार दिवस 2026 को लेकर स्क्रीनिंग आयोजित, प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
मिथिला महोत्सव 2026 एवं बिहार दिवस 2026 के अवसर पर स्कूली बच्चों एवं युवा-नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु आज खेल भवन, मधुबनी में भव्य स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिथिला महोत्सव 2026 का आयोजन 20 एवं 21 मार्च 2026 को तथा बिहार दिवस 2026 का आयोजन 22 मार्च 2026 को वॉटसन उच्च विद्यालय, मधुबनी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा के निर्देशानुसार इन आयोजनों की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं।
स्थानीय कला-संस्कृति एवं खान-पान की झलक बनेगी मुख्य आकर्षण
उन्होंने आगे बताया कि इन आयोजनों के दौरान जिले के लोगों को स्थानीय खान-पान एवं समृद्ध मिथिला कला-संस्कृति पर आधारित स्टॉल भी देखने को मिलेंगे। यह महोत्सव न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
दिन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए युवाओं ने विशेष उत्साह दिखाया है और बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की है, जो जिले के सांस्कृतिक विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, निर्णायक मंडल ने की सराहना
स्क्रीनिंग कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. अभिषेक कुमार, श्री उमेश कुमार, मधु कुमारी, डॉ. शिवनारायण मिश्र एवं प्रेरणा कुमारी ने बताया कि आईपीएस, पोल स्टार, रिजनल सेकेंड्री, उच्च विद्यालय बेलाही, उच्च विद्यालय बलहा, उच्च विद्यालय राजनगर, उच्च विद्यालय वॉटसन, उच्च विद्यालय शिवगंगा सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मंच और मार्गदर्शन की है, जो इन आयोजनों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
जनसामान्य से सहभागिता की अपील

जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।- —————————————————————————————* ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version