समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

’दिनांक-18/03/2026

जिला नियोजनालय, मधुबनी के द्वारा दिनांक 19.03.2026 को राजघाट मैदान, रामपट्टी, मधुबनी में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन————————————————–
मधुबनी 18 मार्च 2026

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार एवं निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण बिहार पटना के निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय, मधुबनी के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवकों के रोजगार हेतु राजघाट मैदान, रमपट्टी, मधुबनी में दिनांक 19.03.2026 को दिन के 10:30 बजे से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत के मशहुर कम्पनियों JS SKILLS, QUESS CORP, SWATANTRA MICRO FIN, ATYPICAL ADVANTAGE जैसी प्रसिद्ध कंपनीयाँ शामिल होने जा रही है। इस जॉब कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार के लिए लाभान्वित होगें। इस जॉब कैप में भाग लेने हेतु सभी अभ्यार्थी अपना-अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फाटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ अपना बायो डाटा अवश्य लाऐंगें। इस नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क है।

रिक्ति के शर्तों के लिए सीधे नियोजक उत्तरदायी है। विभाग एवं नियोजनालय मात्र सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य कर रहा है।

———————- ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भी नंबर पर 06276-222576 जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version